ड्यूटी ज्‍वाइन नहीं की, 437 डॉक्‍टरों की नियुक्ति रद्द

ड्यूटी ज्‍वाइन नहीं की, 437 डॉक्‍टरों की नियुक्ति रद्द

सेहतराग टीम

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बृहस्पतिवार को 437 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति को रद्द करने का आदेश दिया। इन लोगों ने नियुक्ति के बाद अपना कार्यभार नहीं संभाला था।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। इन चिकित्सा अधिकारियों को हाल ही में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने नियुक्त किया था।  उन्होंने कहा कि 14 जनवरी को एक सरकारी आदेश के तहत नियुक्त किए गए 437 चिकित्सा अधिकारियों के संबंध में नियुक्तियों को रद्द माना जाएगा।

प्रवक्ता ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा निदेशालय ने उन चिकित्सा अधिकारियों की जानकारी मुहैया करायी जिन्होंने नियुक्ति के स्थानों पर अपना कार्यभार नहीं संभाला।

इससे पहले संभागीय आयुक्त, कश्मीर की सिफारिशों पर खराब मौसम के मद्देनजर चिकित्सा अधिकारियों के लिए कार्यभार संभालने की तारीख 26 फरवरी तक बढ़ा दी गई थी।

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।